मानव का पुनर्जन्म,मानव योनि से ही होता है -

 क्या मानव से मानव ही होता है   - मृत्यु के बाद,मानव का मानव योनि से पुनर्जन्म होता है। चरक संहिता में,अग्निवेश ने,आत्रेय से पूछा-भगवान-क्या मानव से मानव ही होता है।लेकिन उस समय वो उत्तर नही दे सके। वो महर्षि भारद्वाज के पास पहुँचे।बोले -भगवन मेरी शंका समाधान करो,क्या मानव से मानव ही पैदा होता है।उन्होंने कहा -हाँ । प्रश्न -तो फिर लंगड़ा,लंगड़ा और काना,काना क्यों नही होता।उत्तर-हर जीव अपनी ही योनि में पैदा होकर अपने कर्मफल अनुसार,शरीर और फल(भाग्य) प्राप्त करता है। 2 -श्रीकृष्ण जी ने भी गीता में उपदेश दिया -मानव मरता नही, सिर्फ दूसरा नया शरीर प्राप्त करता,भेड़िया नही बनता। 3 -प्रत्यक्ष में भी हम देखते-सुनते हैं कि फलां आदमी वहाँ पैदा हो गया।क्या इतने थोड़े समय मे वो 84 लाख योनि में घूम आया ! 4 -मानव सूक्ष्म शरीर(पृथ्वी,जल,तेजऔर वायु तन्मात्रा तथा मन और आत्मा ये 6 तत्व)यानि जीवात्मा यानि मानव बीज, से मानव ही होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायरल संक्रमण -टॉप तीन दवाई

आयु क्या है

फंगस संक्रमण का सटीक इलाज